
तेहरान। महिलाओं के सार्वजनिक जीवन पर कई प्रतिबंधों के बीच ईरान ने अपनी राष्ट्रीय विमान सेवा का नेतृत्व एक महिला सीईओ को सौंपा है। 1940 में गठन के बाद 77 सालों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईरान डेली अखबार के मुताबिक, 44 वषर्षीय फरजानेह ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वह यह डिग्री पाने वाली भी ईरान की पहली महिला हैं। ईरान में इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस देश में अब भी महिलाओं पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लागू हैं। इस वर्ष की शुरुआत में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद हसन रोहानी ने ईरान में कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की है, जो इस जैसे इस्लामिक देश के लिए परंपरा तोड़ने जैसा निर्णय है।
फरजानेह एयरलाइन शोध विभाग की डीजी भी रह चुकी हैं। दूसरे बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद कॉलेज पढ़ने चली गई थीं एक इंटरव्यू में फरजानेह ने बताया कि विज्ञान के प्रति ललक बढ़ाने का काम उनके पिता ने किया, जो शरीफ यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर थे। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विज्ञान के प्रति अपना जुनून नहीं खोया और शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। शादी के बाद ही उन्होंने मास्टर डिग्री की।
वह बताती हैं कि दूसरे बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद वह कॉलेज पहुंच गई थीं। उस दिन जब कक्षा में देर से पहुंचीं तो प्रोफेसर ने कारण पूछा। फरजानेह ने बताया-‘मैंने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है।’ यह सुन उन्हें विश्वास नहीं हुआ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website