Thursday , October 22 2026 9:40 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मुकेश अंबानी की बेटी करेगी बॉलीवुड में डेब्यू, ये सुपरस्टार होंगे लीड रोल में

मुकेश अंबानी की बेटी करेगी बॉलीवुड में डेब्यू, ये सुपरस्टार होंगे लीड रोल में


बॉलीवुड स्टार किड्स के बी टाउन में डेब्यू को लेकर रोजाना कई प्रकार की खबरें आती रहती है लेकिन इन दिनों एक ऐसी खबर आ रही जिससे जानकर हर कोई चकित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। लेकिन बता दें कि वो फिल्मों में एक्टिंग नहीं बल्कि मूवी प्रोड्यूस करती नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म का नाम बैटल ऑफ सारागढ़ी है। इस फिल्म में करण जौहर उनके साथ काम करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर इससे पहले इस मूवी को सलमान खान के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से वो साथ काम नहीं कर पाए। खबर ये भी आ रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले करण के घर पर अक्षय और ईशा की मीटिंग हुई थी, तब ईशा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में हामी भरी थी।
बता दें कि बैटल ऑफ सारागढ़ी पर करण-अक्षय के अलावा राजकुमारी संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं।