Saturday , May 9 2026 6:26 PM
Home / Business & Tech / 150000000000 रुपये की डील… बिकने जा रहा है भारत का यह प्राइवेट बैंक, जानें कौन है इसे खरीदने वाला

150000000000 रुपये की डील… बिकने जा रहा है भारत का यह प्राइवेट बैंक, जानें कौन है इसे खरीदने वाला


आरबीएल बैंक बिकने जा रहा है। यूएई का बड़ा बैंक आरबीएल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। यह डील 15 हजार करोड़ रुपये की होगी।
भारत के बड़े प्राइवेट बैंकों में एक आरबीएल बिकने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी ( Emirates NBD Bank PJSC ) इसे खरीदने के लिए आए आया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार यह बैंक आरबीएल में 15,000 करोड़ रुपये (करीब 1.7 अरब डॉलर) के बड़े निवेश के लिए अंतिम दौर की बातचीत कर रहा है। अगर यह सौदा पूरा हो जाता है तो एमिरेट्स एनबीडी आरबीएल बैंक में सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा और बैंक का नियंत्रण भी उसके पास आ जाएगा।
कैसे होगा यह निवेश? – यह निवेश शेयर और वॉरंट के जरिए किया जाएगा, जिसे प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट (preferential allotment) कहते हैं। इसके बाद आरबीएल बैंक के 26% अतिरिक्त शेयरों के लिए एक ओपन ऑफर भी लाया जाएगा। इस पूरे निवेश का मकसद बैंक को नई पूंजी देना है, ताकि उसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत हो सके। आरबीएल बैंक का मौजूदा मार्केट कैप करीब 17,786.8 करोड़ रुपये है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उम्मीद है कि एमिरेट्स एनबीडी बैंक आरबीएल बैंक के कुल इक्विटी पूंजी का 51% हिस्सा अपने नाम कर लेगा।
इस मामले में बढ़ेगी यूएई के बैंक की ताकत – इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल के हफ्तों में बैंक के नियंत्रण में बदलाव के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस सौदे से एमिरेट्स एनबीडी बैंक की एशिया में मौजूदगी बढ़ेगी। साथ ही, यह भारत और पश्चिम एशिया के बीच तेजी से बढ़ते रेमिटेंस (remittance) यानी पैसे भेजने के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का एक बड़ा मौका होगा।
शेयर में आई तेजी – इस मौके की खबर के बाद आरबीएल के शेयर में तेजी आई है। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ गया है। वहीं मंगलवार को भी इसमें उछाल आया। सोमवार को यह शेयर 290.15 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह तेजी के साथ 294 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद इसमें 3 फीसदी से ज्यादा तक की तेजी आ गई और यह 299.65 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 10:20 बजे यह शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 292.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।