
पेइचिंग: साम्यवाद के जनक कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध किताब ‘दी कैपिटल’ की एक पांडुलिपि का हस्तलिखित पेज 5,23,000 डॉलर (3.57 करोड़) में नीलाम हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पेज सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लंदन में मार्क्स के 1,250 पेजों की टिप्पणियों का हिस्सा है, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी पुस्तक दी कैपिटल को लिखा।मार्क्स के आर्थिक विचारों के विकास के अध्ययन की दृष्टि से ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं।
पांडुलिपि के इस पेज को चीन के उद्यमी फेंग लुन ने नीलामी के लिए रखा था। सोमवार को इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत 3,00,000 युआन रखी गई जिसकी अंतिम बोली 33.4 लाख युआन (5,23,000 डॉलर) लगी। चीन के सरकारी पोर्टल चाइना.ओआरजी.सीएन के अनुसार इसमें ब्रिटेन के बैंक अधिकारी जेम्स विलियम गिलबर्ट की किताब प्रैक्टिकल ट्रिटिस आन बैंकिंग (बैंक व्यवसाय पर व्यावहारिक निबंध) पुस्तक के उद्धरण और विश्लेषण शामिल हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website