Friday , October 23 2026 12:41 AM
Home / Entertainment / Bollywood / नोटबुक के सॉन्ग में दिल की छू लेगी सलमान की आवाज और डेसिंग लुक

नोटबुक के सॉन्ग में दिल की छू लेगी सलमान की आवाज और डेसिंग लुक


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ का चौथा गाना ‘मैं तारे’ रिलीज हो गया है। इस गाने को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह एक रोमांटिक साॅन्ग है। इस गाने की खास बात यह है कि इसे खुद सलमान खान ने गाया है।
गाने में जब सलमान अपनी आवाज में गाते हैं कि “सब के जैसा हूं मैं भी,कोई मुझ में अलग सी बात नहीं…” यह लाइन आपके दिल को छू सकती है…। गाने में फिल्म के लीड स्टार जहीर इकबाल और प्रनूतन भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इसे पहले पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम रिकॉर्ड कर चुके थे लेकिन पुलवामा अटैक के बाद इस गाने को हटा दिया गया और सलमान ने खुद इस गाने को गाया है।