
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने मैच फिक्सिंग (Match-Fixing In Cricket) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व साथी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह टीम को मैच फिक्सिंग के दलदल में फंसता था। उन्हें भी फिक्सिंग करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी वजह से उनका करियर महज 25 वर्ष की उम्र में खत्म हो गया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सलीम परवेज (Saleem Pervez) को उस व्यक्ति के रूप में नामित किया, जिसने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सट्टेबाजों से मिलवाया था।
उन्होंने खुलासा करते हुए कहा- सलीम ने कहा था कि मैच फिक्स करने के उन्हें पैसे मिलेंगे। 1998 में 25 साल की उम्र में जावेद का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा कि जब मुझसे भी उसी तरीके से संपर्क किया गया तो मैंने मना कर दिया और और इस वजह से मेरा करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा- लैविश कारें और लाखों रुपये क्रिकेटरों को सौंप दिए गए। मुझे भी मैच फिक्स करने के लिए कहा गया था और कहा गया था कि अगर मैंने इसका पालन नहीं किया, तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। सलीम परवेज नाम के एक पूर्व क्रिकेटर के माध्यम से खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के प्रस्तावों के साथ संपर्क किया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website