
इस साल क्रिकेट लीग में टॉप 4 टीमें कौन सी होंगी… इस सवाल पर क्रिकेट के जानकारों और खेल प्रेमियों दोनों के ही दिमागों में उधेड़बुन शुरु हो चुकी है… प्ले आफ कौन सी टीम खेलेगी, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन-कौन सी टीमों को कितने-कितने मैच खेलना है और वो टीमें बाकी के मैचों में कितनी जीत दर्ज करने में कामयाब होगी… इस साल ये बात तो तय हो चुकी है कि प्लेआफ में जगह बनाने के लिए चारों टीमों के पास कम से कम 14 अंक होना जरूरी हैं… हालांकि पिछले साल अंकतालिका में चौथी टीम 12 अंक होने के बावजूद क्वालिफाई कर गई थी…लेकिन इस बार स्टैंडर्ड थोड़ा अच्छा है… हालांकि मौजूदा फॉर्म, विपक्षी टीमें और खेल के मैदान से अलग हटकर गणितीय समीकरणों की बात करें तो 12 अंक पर भी प्लेआफ में क्वालिफाई किया जा सकता है…
बात शुरु करते हैं अंक तालिका में सबसे नीचे से…
चेन्नई – अंक तालिका में सबसे आखिर स्थान पर 11 मैच खेलने के बाद छह अंकों के साथ चेन्नई के चांस बहुत कम नज़र आ रहे हैं… अगर चेन्नई तीनों मैच भी जीतती है तो भी उनके 12 अंक होंगे… इन अंकों के साथ प्लेआफ में जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है…क्योंकि अंक तालिका की टॉप 3 टीमें पहले ही 14 अंकों के साथ पहले तीन पायदानों पर खड़ी हैं… और चौथी टीम को कम से कम 14 अंक लाने ही होंगे… हालांकि गणितीय समीकरण 12 अंकों की संभावना से इंकार नहीं करते हैं…
राजस्थान – इस टीम के 11 मैच खेलने के बाद 8 अंक हैं और तीन मैच खेलना बाकी हैं… यानी अगर तीनों मैच जीतते हैं तो 14 अंक होंगे और 14 अंकों के साथ प्लेआफ में क्वालिफाई किया जा सकता है ... लेकिन मौजूदा फार्म एक अहम फैक्टर है…. हालांकि गणितीय कैल्कुलेशन इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि टीम के पास मौका है बस किस्मत का साथ बाकी है…
पंजाब – इस टीम के भी 10 मैच खेलने के बाद 8 अंक हैं और चार मैच खेलना बाकी हैं… यानी अगर चारों मैच जीते तो 16 अंक और अगर तीन मैच भी जीते तो 14 अंक यानी प्लेआफ खेलने की पूरी संभावना है… मौजूदा फार्म में पंजाब अव्वल है और हाल ही में दिल्ली मुंबई और बैंगलोर को हार का स्वाद चखा चुकी है.. गेल के टीम में आने के बाद टीम की रौनक और किस्मत दोनों ही लौट आई है…
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा के मुताबिक पंजाब के प्लेआफ में पहुंचने के अच्छे चांसेस हैं क्योंकि उनकी टीम ने पिछले तीन मुकाबलों में लीग की बड़ी टीम को हराया है साथ ही उनका मौजूदा फार्म जबर्दस्त चल रहाहै…क्रिस गेल के आते ही टीम की बल्लेबाजी में निखार आ गया है… इसके अलावा खास बात ये है कि अगले चारों मैच उन्हें बड़ी के खिलाफ नहीं खेलना है लिहाजा मैच जीतने के चांस अच्छे हैं
हैदराबाद – इस टीम के भी 10 मैचों के बाद 8 अंक हैं और इन्हें भी चार मैच ही खेलना बाकी हैं… यानी अगर चारों मैच जीते तो 16 अंक और अगर तीन मैच जीते तो 14 अंक यानी प्लेआफ खेलने की पूरी संभावना है…
कोलकाता – इस टीम के 10 मैच के खेलने के बाद 10 अंक हैं और इन्हें भी चार मैच ही खेलना बाकी हैं… लेकिन 10 अंक होने की वजह से ज्यादा मौके मिलेंगे और एक या दो मैच हार भी जाते हैं तो 14 अंकों तक पहुंचने के लिए इनके पास दो मैच और होंगे … अगर कोलकाता चारों मैच जीतते हैं तो 18 अंक होंगे यानी प्ले आफ खेलने की संभावना ज्यादा है…
अब बात अंक तालिका में टॉप 3 टीमों की बात करें ..मुंबई इंडियंस, डेल्ही कैपिटल्स और बैंगलोर की… इन तीनों टीमों के पास 10 मैचों में 14 अंक हैं और प्वॉईंट्स टेबल में टॉप 3 में जगह बना चुकी हैं…और इन तीनों टीमों के ही नेट रन रेट पॉज़िटिव है… यानी तीनों टीमों ने तकरीबन प्लेआफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है… अगर बाकी की 5 टीमों के नतीजों में बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो ये तीनों टीमें प्लेआफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं… बस रस्म अदायगी बाकी है..हालांकि गणित ऐसा शास्त्र है कि बड़े बड़े रसायनों इसके आगे बेबस दिखाई देते हैं.. गणितीय समीकरण सिर्फ आंकड़ों को सच्चा मानते हैं और फार्म, मैदान, खिलाड़ी और किस्मत की वैल्यू ज़ीरो ही होती है…
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website