Tuesday , February 10 2026 2:54 AM
Home / Sports / हार्दिक पंड्या- टीम इंडिया को मिला नया मैच फिनिशर

हार्दिक पंड्या- टीम इंडिया को मिला नया मैच फिनिशर

हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो बार 90 के स्कोर और टी-20सीरीज में प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब साफ गवाही देता है कि टीम इंडिया को एक नया मैच फिनिशर मिलगया है… नंबर छह पर टीम इंडिया में हमेशा से ही धौनी, युवराज सिंह, अजय जडेजा जैसे धुआंधार खिलाड़ी रहे हैं और  अब जबकि पंड्या ने अपने गेंदबाजी के हुनर को थाम लिया है उनके बल्ले का निखार और निखर गया है…हाल ही के प्रदर्शन से साफ है कि उन्होंने  खुद को सिर्फ बल्लेबाज के रुप में स्थापित कर लिया है… टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम लड़खड़ा भी जाए तो पंड्या-जडेजा जैसे बल्लेबाज टीम को जीत के मुहाने तक ले जाते हैं…

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा बताते हैं… पंड्या बेस्ट स्ट्राईकर है गेंद के… आखिरी ओवरों में काफी खतरनाक होते हैं… ना केवल धुंआधार बल्लेबाजी बल्कि उनमें टिक कर खेलने की काबिलियत भी है… उनका क्रीज पर होना यानी कल-कल पानी के बहाव की तरह रनों का बहना है… एक ओवर में एक-दो चौके वो आराम से जड़ देते हैं… साथ ही अगर हार्दिक गेंदबाजी करते हैं तो वो सोने पे सुहागा होगा… और टेस्ट क्रिकेट में उनका स्थान तय हो जाता है… उनके मुताबिक हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी से अचंभित किया है…  लेट आर्डर में आकर आक्रमक गेंदबाजी करना और अपनी इच्छानुसार चौक और छक्का मारना ही उनकी खासियत है..साथ ही पंड्या सिंगल्स भी रोटेट करते हैं और निश्चित रुप से धौनी के विकल्प भारत को मिल गए हैं… हार्दिक अपनी पारी को अच्छी तरह से संवारते हैं… वो खेल को मुकाम तक ले जाते हुए और मैच जीतवाने की काबिलियत रखते हैं…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु होने जा रही है… पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली वापस घर लौट जाएंगें… साथ ही रोहित शर्मा अभी तक फिट नहीं हुई हैं लिहाजा ऐसे में हार्दिक पंड्या की टेस्ट मैचों में मौजूदगी भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है… अशोक मल्होत्रा के मुताबिक टेस्ट मैचो में भी हार्दिक को अपने ही अंदाज में खेलना होगा… जैसा वो वनडे क्रिकेट में खेलते हैं उसी अंदाज में टेस्ट मैचों में खेलना होगा.. अगर वो टेस्ट मोड में चले जाएंगें तो अच्छा नहीं है… हालांकि गेंदबाजी में उन्हें काफी लंबा सफर तय करना है… साथ ही जब वो जडेजा के साथ मिलकर बल्लेबाजी करते हैं तो वो एक ओर एक ग्यारह हो जाते हैं और उन दोनों की बल्लेबाजी की वजह से कप्तान को भी भरोसा मिलता है… यहां तक कि दर्शकों को भी विश्वास रहता है कि आखिर ओवर में 15-17 रन बना सकते हैं ये वैसा ही है जैसा धोनी के ऊपर लोगो कों भरोसा था..

कुल मिलाकर हार्दिक एक नए अवतार में टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं और वो भारतीय बल्लेबाजी क्रम के मिडिल आर्डर को और भी सशक्त बनाते हैं… अगर पंड्या के बल्ले से ऐसे ही रन निकलते रहे तो टी-20सीरीज में जीत के लिए बाद टीम इंडिया टेस्ट मैचों में भी जीत दर्ज कर सकती है…