
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस मैच को सूरज की तेज रोशनी के कारण कुछ देर के लिए रोक दिया गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को गेंद देखने में दिक्कत हो रही थी तो वहीं पाकिस्तान के फिल्डर्स को भी तेज रोशनी के कारण परेशानी हो रही थी। इस वजह से मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने मैच को थोड़ी देर के लिए रोकने का फैसला किया।
दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ 12 ओवर फेंक रहे थे। राउफ के चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप ने एक रन लिया। इसके बाद खिलाड़ियों ने खराब रोशनी के चलते अंपायर से बात की। मैदान में मौजूद दोनों अंपायर्स ने इस बात की और ‘सन ग्लेर’ यानि सूरज की खराब रोशनी के कारण खेल को रोकना पड़ा। नेपियर मैच में भी यह हो चुका है।
सूरज के कारण यह नियम होते हैं लागू
2.7.1 : अंपायर निर्णय लेता है अगर ग्राऊंड की स्थितियां ठीक न हों। मौसम ठीक न हों। रौशनी ठीक न हों। अगर बल्लेबाज को गेंद देखने में दिक्कत आती है तो इसे दूर कर मैच आगे बढ़ाया जाए।
2.7.2 : स्थितियां अगर ऐसी हों जिसकी वजह से खिलाड़ी या अंपायर की सुरक्षा को खतरा हो।
2.7.3 : यदि सुरक्षा में कोई जोखिम आता है तो यहां शर्तों को अनुचित माना जाएगा। यहां से खेल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
टीम इंडिया के साथ भी हो चुका है ऐसा
जून 2019 में भारतीय टीम जब नेपियर के मैदान पर न्यूजीलैंड के सामने थी तो भारतीय टीम के 10 ओवर होने तक खिलाडिय़ों को सूरज की सीधी किरणों ने परेशान करना शुरू कर दिया। इसके मद्देनजर खेल को रोक दिया गया था। सूरज की रौशनी नीचे होने के बाद ही मैच को आगे बढ़ाया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website