
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहा है। इसे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी कहा जाता है…पहला मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया वापसी की कोशिश में है ऐसे में क्रिकेट के जानकार दूसरे टेस्ट के लिए अपने विचार रख रहे हैं… पद्मश्री से नवाजे जा चुके मशहूर हिन्दी कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट सुशील दोशी के मुताबिक- जब सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम में नहीं खेलते थे तो हमारी टीम की मनोवैज्ञानिक ताकत आधी हो जाती थी और विरोधी टीम की डबल हो जाती थी… वैसे ही विराट कोहली के ईर्द गिर्द ही टीम इंडिया खेलती है… कोहली की गैर-मौजूदगी में टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
श्री दोशी के मुताबिक- ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत की कमजोरी को भी भांप लिया है। विकेट टू विकेट गेंदबाजी करो और क्रीज के कोने से बॉलिंग करो और मिडिल स्टंप की लाईन में टप्पा खिलाओ, गुड लेंथ पर और बाहर की तरफ गेंद को निकालो… क्रीज के कोने से गेंदबाजी करने से बल्लेबाज को ऐसा एहसास होता है कि गेंद उसकी तरफ आ रही है और बल्लेबाज इन-कमिंग गेंद खेलने के लिए तैयार रहता है और गेंद बाहर निकल जाती है.. ऑस्ट्रेलिया में गेंद स्विंग हो रही है और उछाल भी है.. इसकी वजह से बल्ले के ऊपरी किनारे पर गेंद लग रही है इस कारण कैच स्लिप में जा रहे हैं…
साथ ही तकनीक के महत्व पर जोर डालते हुए सुशील दोशी कहते हैं कि तकनीक का खेल में क्या महत्व है ये सबके सामने है… ये बहुत जरूरी है.. पाटा विकेट पर रन बनाकर नहीं बल्कि ऐसे विकेट पर रन बनाकर तकनीक की खूबी मालूम पड़ती है… अगले मैच में अब तो पिंक बाल नहीं होगी और लाल गेंद उतनी स्विंग और कट नहीं होगी हालांकि उछाल तो रहेगा लेकिन भारत के बल्लेबाज उछाल से उतना चिंतित नहीं होते हैं लेकिन साईडवेज़ मूवमेंट से बहुत परेशानी होती है…साथ ही श्री दोशी का मानना है कि टीम इंडिया में विकेटकीपर के रुप में ऋषभ पंत को लिया जा सकता है ताकि काउंटर अटैक हो सके जिससे विरोधी गेंदबाजी की लाईन-लेंथ गड़बड़ा सके…गेंदबाज भी ज्यादा प्रयोग नहीं कर पाते हैं…काबिलियत का मुकाबला काबिलियत से होगा क्योंकि ये असली क्रिकेट है…
अब तक 500 से ज्यादा वनडे मैचों और 85 टेस्ट मैचों में कॉमेंट्री कर चुके सुशील दोशी को उम्मीद यही है कि गेंद का रंग बदलने से टीम इंडिया का भाग्य भी बदल सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website