Tuesday , February 10 2026 4:52 AM
Home / Sports / “इंग्लिश बल्लेबाजों का हमेशा से ही बैंड एंड बटर शॉट रहा है स्विप शॉट” 

“इंग्लिश बल्लेबाजों का हमेशा से ही बैंड एंड बटर शॉट रहा है स्विप शॉट” 

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा कामयाबी जिस शाट से मिली वो है स्विप शॉट। इंग्लैंड के अधिकांश बल्लेबाजों ने भारतीय फिरकी गेंदबाजों का सामना स्विप और रिवर्स स्विप से किया और टप्पा पड़ने पर ही गेंद की दिशा बदलकर फिरकी गेंदबाजों की रणनीति पर निशाना साधा। साथ ही जानकारों के मुताबिक स्पिन फ्रेंडली पिचों पर गेंद थोड़ा रूक कर आता है इसलिए स्विप शाट ऐसे हालात में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा के मुताबिक अगर किसी बल्लेबाज को कई शाट खेलने आते हैं तो उसके लिए रन बनाना आसान होते हैं… क्योंकि उपमहाद्वीप की टर्निंग विकेट पर खेलते हुए स्विप शाट खेलना आना ही चाहिए… साथ ही स्विप शाट खेलने से बल्लेबाजी और पारी की गति काफी अच्छी रहती है.. इसके अलावा स्विप शाट खेलने की फायदा ये होता है कि इसे खेलने के लिए क्रीज से बाहर नहीं निकलना पड़ता है क्योंकि हर बार क्रीज से बाहर निकलने पर स्टंपिंग का खतरा बना रहता है… उनके मुताबिक स्विप शाट खेलने से रन गति में भी इजाफा होता है… साथ ही आने वाली बल्लेबाजों की पीढ़ी स्विप शाट और रिवर्स स्विप शाट दोनों ही तरह के शाट्स सीखेगी…

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अशोक मल्होत्रा का कहना है कि इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों का हमेशा से ही स्विप शाट बैड एंड बटर शाट रहा है… वहीं दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाजों को स्विप खेलने की आदत नहीं है और ज्यादातर बल्लेबाज स्विप शॉट नहीं खेलते हैं लेकिन कदमों का इस्तेमाल बड़ी ही कुशलता के साथ करते हैं… हालांकि अशोक मल्होत्राजी इस बात से भी इत्तेफाक रखते हैं कि हरविश्व स्तरीय बल्लेबाज के तरकश में स्विप शाट का तीर होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। उनके मुताबिक हर बल्लेबाज धीरे-धीरे स्विप शाट सीखता है और अपनी क्रिकेट लाईफ में बल्लेबाज अनुभव के आधार पर नए शाट्स खेलना सीखते हैं..लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के दौरान स्विप शाट खेल-खेल कर ही दो बार दोहरा शतक बनाया… इसके अलावा भारतीय स्पिन गेंदबाज के सामने भी स्विप शाट एक चुनौती ही रहा है … 1986 में ग्राहम गूच और माईक गैटिंग ने बड़ी ही कामयाबी के साथ स्विप शाट खेला था.. इस शाट की खास बात ये होती है कि बॉल के टप्पे पर ही जब शाट खेला जाता है तो गेंद को स्पिन होने का कम मौका मिल पाता है.. साथ ही स्विप शाट लेंथ गेंद को ही किया जाता है और उसके लिए फिल्ड सेट नहीं होती है इसकी वजह से स्पिन गेंदबाज की लाईन और लेंथ बिगड़ जाती है और फिर गेंदबाज शार्ट गेंद फेंकने लगता है… स्विप शाट खेलने की वजह से ही मौजूदा इंग्लैंड टीम में जो रूट को काफी अहम माना जा रहा है…साथ ही अशोक मल्होत्रा के मुताबिक भारतीय टीम की बल्लेबाजी इतनी मजबूत है कि रविचंद्रन अश्विन भी 100 रन बनाने की काबिलियत रखते हैं इसलिए भारतीय टीम ये सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगी…

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त ले ली है और यहां से भारतीय टीम सीरीज में हार नहीं सकती लिहाजा उम्मीद यही है कि ड्राईव और कदमों का इस्तेमाल करने के अलावा भारतीय बल्लेबाजों अब प्रयोगात्मक शैली में स्विप शाट खेलने की कोशिश करते हुए दिखाई दे सकते हैं…