Sunday , August 3 2025 10:15 AM
Home / Lifestyle / गर्मी में सुरक्षा कवच हैं ये 5 देसी फेस पैक, ना झुलसेगी ना मुरझाएगी स्किन

गर्मी में सुरक्षा कवच हैं ये 5 देसी फेस पैक, ना झुलसेगी ना मुरझाएगी स्किन


गर्मी के मौसम में त्वचा बहुत जल्दी झुलस जाती है। बढ़ा हुआ तापमान और जमीन से निकलती हीट स्किन का पानी तेजी से सोख लेते हैं। इस कारण त्वचा मुरझाई हुई और बेजान नजर आने लगती है। इतना ही नहीं यदि इसी स्पीड से त्वचा का पानी वाष्पीकृत होता रहे तो शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो जाता है।
गर्मी में त्वचा संबंधी इन समस्याओं से बचने में ये 5 देसी नुस्खे आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। ये सभी पूरी तरह नैचरल चीजों से बने फेस पैक्स हैं। जो त्वचा को ठंडक देने, इसकी कोशिकाओं में नमी को ब्लॉक करने और कालापन बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
आलू का फेस पैक : गर्मी में त्वचा को ठंडक देने और बढ़ते कालेपन को रोकने में कच्चे आलू का फेस पैक बहुत अधिक लाभकारी होता है। यह फेस पैक इतना असर दिखाता है कि आप महंगी से महंगी क्रीम को भूल जाएंगी। सिर्फ एक सप्ताह तक ट्राई करके देखें। यह फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए
-2 चम्मच कसा हुआ आलू
-1 चम्मच चंदन पाउडर
-1 चम्मच गुलाबजल
तीनों चीजों को मिलाकर फेस पैक बना लें और अगले 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो इस मास्क को गर्दन के साथ ही कंधों पर भी लगा सकती हैं।
चावल का आटा और चंदन पाउडर : चावल का आटा रंग निखारने में बहुत अधिक प्रभावी है तो चंदन रंग निखारने के साथ ही त्वचा को ठंडक भी देता है। यह फेस मास्क गर्मी के लिए बेस्ट चॉइस में से एक है। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए
-2 चम्मच चावल का आटा
-1 चम्मच चंदन पाउडर
-3 चम्मच गुलाबजल
तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर ताजे पानी से धो लें। सिर्फ 7 दिन में असर दिखाएगा यह फेस पैक। निखरा-निखरा नजर आएगा आपका रूप।
47 की उम्र में 27 साल की युवा जैसे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के गाल, दही और शहद के साथ लगाती हैं ये चीजें
टमाटर और ऐलोवेरा फेस पैक : टमाटर को ऐलोवेरा और नींबू के साथ मिक्स करके आप गर्मी के मौसम के लिे बेहतर फेस पैक बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ 15 मिनट करना होता है। यानी जब आप बहुत जल्दी में हो तभी भी इसका उपयोग कर सकती हैं और चेहरे पर इसे लगाकर अपने दूसरे काम भी निपटा सकती हैं।
-1 चम्मच टमाटर का रस
-2 चम्मच ऐलोवेरा जेल
-1/2 चम्मच
खुद करीना कपूर ने खोल दिया करिश्मा का राज, बताया हर दिन 30 मिनट क्या करती हैं लोलो
पपीता और संतरा फेस पैक
पपीते की स्लाइस (फांक) लेकर उसे मसलकर पेस्ट बना लें। साथ ही इसमें संतरे की दो फांक का रस डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें।
सिर्फ 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। जब भी आप धूप से वापस आएं या आपको धूप में जाना हो तो आधा घंटा पहले इस फेस पैक का उपयोग कर लें। धूप से त्वचा को प्रोटेक्शन मिलेगी।
पार्लर जाना छुड़ा देगा यह नुस्खा, घर बैठे पाएं दूध जैसी सफेद और मक्खन जैसी सॉफ्ट त्वचा
समर स्पेशल बेसन फेस पैक : गर्मी के लिए बेसन का फेस पैक बनाते समय इसमें कुछ बूंद नींबू का रस और दही जरूर मिक्स करें। इससे आपकी त्वचा बहुत शांत और शीतल बनी रहेगी। यह पैक बनाने के लिए आपको चाहिए
-2 चम्मच बेसन
-आधा चम्मच नींबू का रस
-3 चम्मच दही
-1 चुटकी हल्दी
सभी चीजों को मिलाकर पैक तैयार करें और फिर 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर ताजे पानी से धोकर स्किन साफ कर लें। इससे आपका रंग भी निखरेगा और गर्मी आपकी त्वचा को झुलसा भी नहीं पाएगी।