
एक्ट्रेस शमा सिकंदर आखिरकार अपने प्यार जेम्स मिलिरॉन की दुल्हनिया बन गईं। शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन संग गोवा में शादी रचाई। कपल ने 14 मार्च को क्रिश्चन वेडिंग की जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्रिश्चन ब्राइड बनीं शमा बला की खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो शमा व्हाइट गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
उन्होंने डायमंड इयररिंग्स और मैसी हेयरबन के साथ मिनिमल मेकअप से खुद को निखारा था। वहीं व्हाइट टक्सीडो में जेम्स डैपर लग रहे थे। शमा सिकंदर ने अपनी व्हाइट वेडिंग की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है।
दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। जेम्स को अपनी पत्नी के माथे पर साइड से किस करते हुए देखा जा सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website