यूक्रेन में रूसी फौज की हार को देखते हुए चेचेन्या का खूंखार कमांडर रमजान कादीरोव बौखलाया हुआ है। उसने ऐलान किया है कि यूक्रेन युद्ध एक महान जिहाद है। ऐसे में दुनियाभर के मुसलमानों को राक्षसों और शैतानी लोकतांत्रिक ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए। कादीरोव ने कहा कि रूसी मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वो इस जिहाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। रमजान कादीरोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कट्टर समर्थक है। इसके पाले हुए चेचेन लड़ाके पहले ही यूक्रेन में तबाही मचाए हुए हैं। इन लड़ाकों ने रूसी हथियारों के दम पर यूक्रेन को गहरी चोट पहुंचाई है। चेचेन लड़ाके अपनी क्रूरता और अमानवीयता के लिए पूरी दुनिया में बदनाम हैं। रमजान कादीरोव ने पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हमला करने का भी आग्रह किया था। इस खूंखार जल्लाद ने कहा था कि अगर रूस के खिलाफ एक भी गोली चलती है तो यूक्रेन का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।
रमजान कादीरोव ने कहा कि उसने रूस को नष्ट करने की कोशिश कर रहे यूक्रेन पर कब्जा कर लिया है। अब देशभक्तों का कर्तव्य है कि वे यूक्रेन के खिलाफ हथियार उठाएं। कादीरोव ने कहा कि वे हमारी मातृभूमि के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। हमें अपमानित करना चाहते हैं। वे हमारी संस्कृति और विश्वास को दूषित करना चाहते हैं। ताकि, हमारी कोई पहचान और कोई पारिवारिक मूल्य न हो। मैं इसे गिरी हुई हरकत और शैतानी काम की तरह देखता हूं। ऐसे में मैं इस घृणा को हमारी मातृभूमि में कदम रखने से पहले उससे लड़ना पसंद करूंगा।
Home / News / यूक्रेन युद्ध जिहाद है, जंग में शामिल हों देशभक्त मुसलमान… दुनिया के सबसे खूंखार जल्लाद की अपील