
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। तीनों एक फैमिली वेकेशन पर कहीं बाहर जा रहे थे। लेकिन हैरानी तब हुई जब साथ में शिखर पहाड़िया भी नजर आए। शिखर पहाड़िया वही हैं, जिनके साथ आजकल जान्हवी कपूर की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। कुछ साल पहले भी जान्हवी और शिखर पहाड़िया के खूब चर्चे हुए थे।
मंगलवार, 28 फरवरी को एक पपाराजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले खुशी और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर अंदर जाती नजर आ रही हैं। कुछ मिनट बाद पहले बोनी कपूर और फिर शिखर पहाड़िया जाते हैं। जान्हवी ने हंसकर पपाराजी को पोज भी दिए। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने न तो कभी अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया और न ही यह कहा कि वो डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों अकसर ही एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं।
शिखर पहाड़िया संग मनाएंगी बर्थडे! -लग रहा है कि Shikhar Pahariya, जान्हवी कपूर का बर्थडे उनके साथ मनाने वाले हैं। दरअसल जान्हवी का 6 मार्च को बर्थडे है और इससे पहले ही पूरा परिवार और शिखर पहाड़िया वेकेशन पर निकल चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पपाराजी को देखते ही Janhvi Kapoor ब्लश भी करने लगी थीं और फिर उन्होंने हाथ हिलाकर सबको बाय कहा था।
‘कॉफी विद करण’ में हुआ था खुलासा – जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट किया था, इसका हिंट करण जौहर ने भी अपने चेट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में दिया था। उन्होंने जैसे ही कहा कि सारा और जान्हवी ने दो भाइयों को डेट किया था, तो एक्ट्रेसेस का चेहरा सुर्ख लाल पड़ गया था। करण ने उन दोनों भाइयों का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि ये दोनों भाई शिखर और वीर पहाड़िया थे। जहां जान्हवी, शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थीं तो वहीं सारा अली खान, वीर पहाड़िया को। दोनों की शिखर और वीर के साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘बॉयफ्रेंड’ शिखर पहाड़िया और पापा बोनी कपूर संग वेकेशन पर निकलीं जान्हवी, साथ मनाएंगी बर्थडे!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website