
इंग्लैंड में क्रिकेट को जेंटलमैन्स गेम कहते हैं लेकिन फिक्सिंग और विवादों के कारण इस खेल को कई बार दागदार होना पड़ा है। हाल ही में वोर्सेस्टरशायर के खिलाड़ी एलेक्स हैपबर्न को 23 साल की यूनिवर्सिटी छात्रा से रेप के मामले में पांच साल के कड़े कारावास की सजा सुनाई गई है। हैपबर्न ने साल 2017 में व्हाट्सऐप गेम में ज्यादा स्कोर करने की कोशिश में इस अपराध को अंजाम दिया था। अब इस मामले में पीड़िता ने आप बीती सुनाई है।
एलेक्स हैपबर्न
सेक्स कॉम्पीटशन के लिए समझा बैठा था खिलौना
पीड़िता के मुताबिक उसे ये उम्मीद नहीं थी कि इंग्लैंड के लिए 65 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके खिलाड़ी से डेटिंग करने का अंजाम उसे इस तरह मिलेगा कि उसका साथी क्रिकेटर एलेक्स मेरे साथ ऐसा कुछ करेगा। रेस्तरां में वेट्रेस का काम करने वाली इस छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे सेक्स कॉम्पीटशन के लिए इंसान न समझते हुए खिलौना समझ लिया था। 23 साल के क्रिकेटर एलेक्स हैपबर्न के बारे में बात करते हुए उक्त लड़की ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि उसने उस रात सोचा होगा कि वह मेरे साथ ऐसा कुछ करेगा। मुझे यकीन है कि उसने सोचा होगा, ‘वह इसके लिए बढ़िया होगी’। उसे यह सोचने के लिए पांच साल की जेल हो गई है।
इस घटना के बाद दौरे पड़ने लगे थे : पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक 2017 में इस घटना के बाद तनाव और घोर निराशा के कराण उसके चेहरे पर आंशिक पैरालिसिस हो गया। ऐसा लगा कि मुझे स्ट्रोक हो गया। पीड़िता ने कहा कि इस घटना ने मेरी सेहत पर इतना बुरा असर डाला कि मुझे दौरे पड़ने लगे और वजन बहुत कम हो गया था। ‘इतना ही नहीं कई बार तो मैं बिस्तर से भी नहीं उतर पाती थी।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website