Saturday , December 27 2025 10:22 AM
Home / Off- Beat / महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी, कपड़े भी नहीं हुए थे खराब

महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी, कपड़े भी नहीं हुए थे खराब


जकार्ता | इंडोनेशिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।
पेट के अंदर कपडों समेत मिली बॉडी – तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीणों ने इलाके की खोजबीन शुरू की तो एक अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट बहुत अधिक फूला हुआ था। सुआर्डी ने कहा कि इसके बाद ग्रामीण अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गई। जैसे ही उन्होंने पेट काटना शुरू किया उन्हें सबसे पहले फरीदा का सिर दिखाई थी। इसके बाद अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई।
इंडोनेशिया में अजगर के हमले की घटनाएं बढ़ीं – अजगर द्वारा इंसानों को निगले जाने की घटनाएं बहुत दुर्लभ मानी जाती हैं लेकिन हाल के वर्षों में इंडोनेशिया में कई लोगों की मौत इस तरह से हुई है। पिछले साल दक्षिणपूर्व सुलावेसी के तिनंगगिया जिले के निवासियों ने आठ मीटर के अजगर को मार डाला था, जब उसने गांव में एक किसान को मारकर निगल लिया था। साल 2018 में दक्षिणपूर्व सुलावेसी के मुना शहर में एक 54 वर्षीय महिला को अजगर ने अपना शिकार बना लिया था। महिला का शव सात मीटर लंबे अजगर के पेट के अंदर पाया गया था।