
पर्थः ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही स्टीव प्लेन (36) ने सोमवार को सबसे कम समय में सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह प्राप्त करते ही यह नया कीर्तिमान बनाया। पर्थ के रहने वाले प्लेन को अपना यह अभियान पूरा करने में 117 दिन लगे। इससे पहले पोलैंड के जानुस्ज कोचांस्की ने 126 दिनों में सातों चोटियों पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
हिमालयन गाइड्स नेपाल के ईश्वरी पौडेल ने प्लेन के इस रिकॉर्ड की जानकारी दी। पौडेल ने यहां कहा, एवरेस्ट बेस कैंप से आए फोन में बताया गया कि प्लेन अपने दो गाइड के साथ सुबह सात बजे के करीब एवरेस्ट पर पहुंचने में कामयाब रहे। अब वह अपनी टीम के साथ नीचे उतर रहे हैं। प्लेन ने 16 जनवरी को अंटार्कटिका के माउंट विंसन की चढ़ाई से अपना अभियान शुरू किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website