
अमेरिका में एक ऐसा कुत्ता मिला है, जिसके माथे के बीचो-बीच पूंछ निकल रही है। ये पिल्ला करीब 10 हफ्ते का है जो के मिजूरी प्रांत की सड़कों पर इधर-उधर भटक रहा था। जब कुत्तों की देखभाल करने वाले चैरिटी मैक्स मिशन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे ढूंढ निकाला और गोद ले लिया।उसके माथे पर निकली पूंछ देखकर सब हैरान हैं।
मैक्स मिशन ने माथे से पूंछ निकलने के कारण इस पिल्ले को नर्वहाल नाम दिया है। ट्विटर पर ‘वी रेट डॉग्स’ नाम के अकाउंट से पिल्ले की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं।
इसमें लिखा गया है कि नर्वहाल ने अब तक माथे पर निकली अपनी छोटी पूंछ नहीं हिलाई ( है, लेकिन वह इसकी बहुत कोशिश कर रहा है। पिल्ले का पूरा नाम ‘नर्वहाल द लिटिल मैजिकल फरी यूनिकॉर्न’ रखा गया है।
स्वास्थ्य जांच में नर्वहाल को क्लीनचिट मिल गई है। उसकी दूसरी पूंछ में कोई हड्डी नहीं है। इसका मतलब है कि वह कभी अपनी इस पूंछ को हिला नहीं पाएगा। अमेरिकी अभिनेता जैक ब्रैफ से लेकर दुनिया भर के डॉग लवर्स इस पिल्ले की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं, दुनिया से अनजान नर्वहाल अपने खिलौनों से खेलने में व्यस्त है। ट्विटर पर नर्वहाल के बारे में कहा जा रहा है कि यह पपीकॉर्न है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website