
रोसेयू। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत के साथ ही दो दिग्गज खिलाड़ियों कप्तान मिस्बाह उल हक और यूनुस खान को उनके करियर के आखिरी रोमांचक मुकाबले में यादगार विजयी विदाई दिला दी।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 101 रन से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली जो मिस्बाह और यूनुस के करियर की आखिरी सीरीज भी थी। पाकिस्तानी कप्तान ने यादगार मोड़ पर करियर की समाप्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इससे बेहतर कुछ और नहीं मांग सकते थे।
उन्होंने कहा, गेंदबाजों ने पूरी जान लगाकर गेंदबाजी की। वे मेरे और यूनुस के लिए मेहनत कर रहे थे। कई बार तो हम परेशान हो गए थे, रन जा रहे थे, विकेट नहीं मिल रहे थे, हमने कई मौके भी गंवा दिए, लेकिन ऐसे मैच में जीत मिलने का ही अपना मजा होता है। मैं करियर की इस तरह समाप्ति करके बहुत खुश हूं।’
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज ने 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 101 रनों की जबरदस्त शतकीय पारी खेल डाली और मेजबान टीम की हार टालते हुये एक समय मैच को ड्रा की ओर मोड़ दिया लेकिन लेग स्पिनर यासिर शाह के 92 रन पर पांच विकेट की बदौलत कैरेबियाई टीम दिन का खेल समाप्त होने से एक ओवर पहले ही दूसरी पारी में 96 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई।
Home / Sports / पाकिस्तान के दो सीनियर क्रिकेटर्स का एक साथ ख़त्म हुआ करियर, टीम ने इस तरह दी यादगार विदाई
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website