
बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन फिर भी वह हर जगह छाई रहती हैं। वह कभी अपनी तस्वीरों तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में आ जाती हैं।
आइरा इस इन दिनों फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। अक्सर ही वह नुपुर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब आइरा ने नुपुर संग सगाई कर ली है।
जी हां, आपने ठीक पढ़ा। नूपुर शिखरे भरी महफिल में आइरा को ड्रीमी प्रपोज किया। इसके बाद घुटने पर बैठ रिंग पहनाई जिसके बाद तो आइरा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इस दौरान का वीडियो में आइरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं। नूपुर एक इवेंट में आते हैं और उन्हें देखने के लिए आइरा वहां आती हैं। इवेंट शुरू होने से पहले नूपुर आइरा को प्रपोज कर देते हैं। वे उन्हें घुटने पर बैठ कर रिंग पहचाने हैं जिसके बाद आइरा नूपुर को किस करती हैं।
आइरा और नुपुर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। आइरा ने ये खास पल शेयर करते हुए लिखा- ‘पोपाए। ‘उसने ‘हां’ कहा। इरा- ‘हीही मैंने हां कहा।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website