
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म का नाम लाल सिंह चढ्ढा है और यह फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भारत-पाक वॉर और इमरजेंसी के दौरान के सीन्स दिखाए जाएंगे। आमिर खान काफी समय से फॉरेस्ट गंप का रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन फिल्म के राइट्स लेने में समय लग गया।
जानकारी के लिए बता दें कि आमिर लाल सिंह चढ्ढा के यंगर वर्जन को प्ले करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रॉपर शेप में आना होगा। उन्हें फिल्म में 12 से 14 किलो वजन घटाना होगा। उन्हें फिल्म में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में प्ले किए गए अपने किरदार से पतला दिखना है।
लाल सिंह चढ्ढा की कहानी, 70 के दशक में हुए भारत-पाकिस्तान वॉर से खुलेगी। आमिर खान इस समय फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन के साथ कहानी पर काम कर रहे हैं। इसी के साथ फिल्म में इमरजेंसी पीरियड, इंदिरा गांधी और राजीव गांध की हत्या जैसी घटनाएं भी दिखाई जाएंगी। फिल्म के सेकेंड पाटर् में कारगिल वॉर के सीन्स भी दिखाए जाएंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / आमिर की ‘लाल सिंह चढ्ढा’ में दिखेंगे भारत-पाक जंग के सीन और इमरजेंसी के हालात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website