
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि किंग खान सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके बेटे अबराम खान ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता, जिसकी कई फोटो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर भी की।
शाहरुख खान ने अबराम खान की फोटो शेयर करते हुए कहा कि इस मेडल के साथ मुझे लगता है कि मेरे बच्चों के पास मुझसे ज्यादा अवॉर्ड हैं।
शाहरुख ने लिखा- “तुमने सीखा, तुम लड़े, तुम सफल हुए। अब यह सब फिर से करो। मुझे लगता है इस मेडल को मिलाकर मेरे बच्चों के पास मुझसे ज्यादा अवॉर्ड हो गए हैं। यह बहुत अच्छी बात है। अब मेरी बारी है, मुझे और ज्यादा सीखना है। गौरवान्वित और प्रेरित हूं।”
गौरतलब है कि जब बच्चा अपनी जिंदगी में कुछ हासिल करता है तब माता-पिता सिर फक्र से ऊंचा हो जाता है। फिर फर्क नहीं पड़ता कि आप एक सुपर स्टार की संतान हैं या मेहनतकश मजदूर की। उनकी पहली और आखिरी खुशी सिर्फ आप से है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website