
मिलान: यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष वित्तीय जांचकर्ता ने चीन के नागरिक के स्वामित्व वाले एसी मिलान फुटबॉल टीम को खर्च सीमित रखने के नियमों के उल्लंघन के कारण अगले सत्र से यूरोपा लीग से बाहर करने की सिफारिश की है।
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक , ‘‘ इस मामले से जुड़े दो लोगों ’’ ने पुष्टि की है कि यूएफा जांचकर्ताओं ने ‘‘ वित्तीय फेयर प्ले नियमों ’’ का उल्लंघन करने के लिए मिलान को यूरोपीय टूर्नामेंट से बाहर करने की सिफारिश की है। यूएफा ने पिछले सप्ताह बताई था कि सात बार का यूरोपीय चैंपियन उनके अधिकारियों को यह समझाने में नाकाम रहा है कि वे वित्तीय रूप से अच्छी स्थिति में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website