
अपने जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस निम्मी का बुधवार की शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं।
बॉलिवुड इंडस्ट्री में 50 और 60 के शुरुआती दशक में अपने ऐक्टिंग से लोगों का आकर्षित करने वाली ऐक्ट्रेस निम्मी का बुधवार को 87 साल की उम्र निधन हो गया। बीते महीने फरवरी में 18 तारीख को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। अब लोगों के मन में सवाल है कि कोरोना वायरस के चलते सरकार की तरफ से किए गए लॉकडाउन में ऐक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। इसके साथ ऐक्ट्रेस के परिजन उनके अंतिम संस्कार को लेकर परेशान हैं।
देश में 21 दिन का लॉकडाउनबताते चलें कि देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर चिंतित सरकार ने 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कुछ गाइनलाइन भी जारी की हैं। अगर अंतिम संस्कार के बारे में बात की जाए तो गाइलाइंस के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही बता दें कि शव यात्रा भी निकालने की परमिशन नहीं है। इस तरह से कहा जा सकता है ऐक्ट्रेस निम्मी के संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी।
मशहूर ऐक्ट्रेस निम्मी का 87 वर्ष की उम्र में निधन, राज कपूर से दिलीप कुमार तक थे फैन
लंबे समय से बीमार थीं निम्मी
निम्मी लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं। उन्होंने सांताक्रूज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि उनका असली नाम ‘नवाब बानो’ था। उन्होंने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया। निम्मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्ट किया था।
निम्मी के रिश्तेदार ने कही यह बात
निम्मी के बहनोई इजहार हुसैन ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा फिलहाल अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। हम आज रात तक इस बात का फैसला करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। ऐक्ट्रेस निम्मी के निधन की जानकारी के बाद तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website