Wednesday , March 4 2026 9:50 PM
Home / Sports / सन्यास लेने के 2 साल बाद जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने की फिर टीम में वापसी

सन्यास लेने के 2 साल बाद जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने की फिर टीम में वापसी


2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में वापसी की है। 2015 वल्र्ड कप में जिम्बाब्वे के आखिरी मैच के बाद ब्रेंडन टेलर ने सबको चौंकाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। काउंटी टीम नॉटिघमशायर से अलग होने के बाद टेलर ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ नया करार किया है। टेलर जिम्बाब्वे के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टेलर की नेशनल टीम में वापसी की घोषणा की है। टेलर अक्टूूबर में विंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ वह नीदरलैंड्स, पाकिस्तान ए, आईसीसी वल्र्ड क्वालिफायर और साउथ अफ्रीका के खिलाफ डे टेस्ट में टीम का हिस्सा रहेंगे। आपको बतां दें कि भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 110 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीता था।
टेलर ने अब तक जिम्बाब्वे के और से 23 टेस्ट, 167 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 1493 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अद्र्धशतक जड़े हैं। वहीं वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 5882 रन बनाए हैं।