Saturday , March 14 2026 1:55 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अाखिर एेसा क्या हो गया कि प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्में छोड़ने का लिया फैसला

अाखिर एेसा क्या हो गया कि प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्में छोड़ने का लिया फैसला

13
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘क्वांटिको’के लिए प्रियंका हॉलीवुड फिल्में तक छोड़ने को तैयार हो गई। प्रियंका ने हाल ही में ये फैसला किया है। ‘क्वांटिको’ के सेकेंड सीज़न की शूटिंग शुरु कर दी है। इस शो के लिए प्रियंका ने बाकी प्रोजेक्ट्स को मना करक दिया है।

प्रियंका ने बताया कि वो अपनी इंडिया विज़िट में संजय लीला भंसाली, करण जौहर, ज़ोया अख़्तर, फरहान अख्तर से मिली लेकिन उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की, जिसका रीज़न है ‘क्वांवटिको सीज़न 2’। जिससे वो कॉन्ट्रैक्चुअली मार्च 2017 तक बंधी है। प्रियंका को कोई परेशानी नहीं है। अगर उन्हें सीज़न 3 भी मिलेगा तो वो खुशी-खुशी उसे करेंगी। इस शो से उन्हें वर्ल्डवाइड ऑडियंस ने कनेक्ट होने का मौका मिल रहा है।

प्रियंका ने साफ कर दिया है कि वो 2017 में एक हॉलीवुड और एक बॉलीवुड फिल्म ही करेंगी और अपनी इंडस्ट्री को वो किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगी क्योंकि वो 70 एमएम गर्ल है और उसी से जुड़ी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *