Wednesday , March 4 2026 12:13 PM
Home / Sports / संन्यास के बाद अब विदेशी क्रिकेट लीगों में खेलना चाहता हूं – नमन

संन्यास के बाद अब विदेशी क्रिकेट लीगों में खेलना चाहता हूं – नमन

विशेष इंटरव्यू- नमन ओझा

मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम में  विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके नमन ओझा ने इस हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है…  अपने करियर के बारे में नमन बताते हैं कि “काफी अच्छी जर्नी रही… काफी मेहनत की.. एक ही लक्ष्य था कि इंडिया के लिए खेलना है लेकिन वो थोड़ा-थोड़ी ही पूरा हो पाया ” …आईपीएल में खेलने के महत्व के बारे में नमन बताते हैं कि “इसकी वजह से काफी प्रोफेशनल हो गया, मालूम पड़ा कि कैसे तैयारी की जाती है, एटिट्यूड क्या रहता है… 2009 और 2010 में आईपीएल खेलने के बाद आर्थिक रुप से स्टैबिलिटी आ जाती है तो उससे आत्मविश्वास बढ़ता है…तो ग्राउंड पर ज्यादा टाईम दे पाते हैं” भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के पीछे के कारण को बताते हुए नमन बताते हैं “मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं.. बहुत बड़ा बैकग्राउंड नहीं था… इसलिए आर्थिक रुप से स्थायीत्व आने के बाद प्रोफेशनलिज़्म बढ़ गया…ट्रेनर की सेवाएं ली, खान-पान का ध्यान रखा… इसी वजह से भारतीय टीम के लिए खेल पाया.”

अपने करियर के दौरान नमन ने टीम इंडिया के लिए दो टी-20, एक टेस्ट और एक वनडे मैच खेला जबकि 146 फर्स्ट क्लास मैचों में अपना हुनर दिखाया वहीं टी-20 मैचों में खास दखल रखने वाले नमन ने कुल 182 मैचों में शिरकत की… 37 साल के नमन बताते हैं “आईपीएल में रन बनाने और विकेटकीपिंग करने से कान्फिडेंस आता है , वही गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हैं और उन्हें मैं अच्छी तरह से खेल सकता हूं…और वैसे ही इंप्रवू करते रहता था”

मौजूदा भारतीय टीम में ऋषभ पंत की कामयाबीके बारे में नमन बताते हैं कि पंत काफी टैलेंटेड हैं, वो अच्छे बल्लेबाज हैं इसलिए मौका मिल पा रहा है, जब विकेटकीपर बल्लेबाजी करता है तो टीम में स्टैबिलिटी आती है…ऋषभ की बल्लेबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भारत को जीत मिली..”

मौजूदा इंग्लैंड सीरीज के बारे में प्रेडिक्शन करते हुए नमन कहते हैं कि “वन-ऑल हो गई है सीरीज अब जिसे भी सीरीज जीतना है वो दोनों ही मैच जीतना चाहेगी और भारतीय टीम 3-1 या 2-1 से ये सीरीज जीतेगी क्योंकि अपनी टीम पावरफुल है। इंग्लैंड टीम में जो रूट के अलावा बाकी खिलाड़ियों के पास अनुभव कम है”

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में नमन बताते हैं कि मैं कोई भी विदेशी क्रिकेट लीग में खेलना चाहूंगा। अगले दो साल में मैं श्रीलंका, दुबई, अमेरिका या बांग्लादेश, कनाडा, नैरोबी की क्रिकेट लीगों को टारगेट कर रहा हूं… साथ ही अगल आईपीएल से जुड़ने का मौका मिलेगा तो भी जुड़ेंगे और नए टैलेंट को निखारना चाहेंगे”

इस टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान नमन ने उनके सभी कोच और गुरूओं का शुक्रिया भी अदा किया जिन्होंने उनके करियर के हर पड़ाव पर कोचिंग की.