
आपने पति-पत्नी के प्यार की कई मिसालें सुनी होंगी। एक और सच्ची कहानी सामने आई है। हुआ ये कि पत्नि को था कोरोना वायरस, उनकी हो गई मौत। जैसे ही पति को पता चला कि पत्नी चल बसी है। उन्होंने भी अपना ऑक्सीजन मास्क निकाल दिया। पत्नी के मरने के पांच घंटे बाद वो भी चल बसे।
बताते हैं पूरी कहानी
मेट्रो की खबर के मुताबिक, खबर इंग्लैंड के साउथहैंपटन से है। बिल डार्टनल जोकि 90 वर्ष के थे। उनकी वाइफ मैरी जिनकी उम्र 81 वर्ष थी। बीते हफ्ते पता चला कि मैरी कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें जनरल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।
कुछ घंटों बाद ही पति की बिगड़ी तबीयत
मैरी को अस्पताल ले जाने के कुछेक घंटों बाद ही बिल की हालत खराब हो गई। उन्हें भी उसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मौत की खबर सुन ऑक्सीजन मास्क निकाला
रोजमैरी और एन इस कपल की बेटियां हैं। रोजमैरी ने बताया कि जैसे ही उनके पिता को मां मैरी की मौत की खबर का पता चला तो वो अपना ऑक्सीजन मास्क निकालने लग गए। वो बताती हैं, ‘वो मां के बिना नहीं जीना चाहते थे। जैसे ही हमने उन्हें मां की मौत के बारे में बताया तो वो अपना मास्क हटाने लग गए। उन्होंने ये क्लियर कर दिया था कि उन्हें ऑक्सिजन नहीं चाहिए। हमें नहीं पता क्यों, पर वो मां के बिना नहीं जीना चाहते थे।’
सोते-सोते ही चल बसे
रोजमैरी ने बताया कि उनके पिता नींद में ही दुनिया को अलविदा कह गए। यह सब उनकी मां की मृत्यु के लगभग 5 घंटों बाद ही हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि बिल और मैरी की शादी 1950 में हुई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website