Tuesday , July 1 2025 2:43 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘कर्ज’ की रिलीज के बाद ऋषि कपूर पहुंच गए थे अस्पताल, सुभाष घई ने बताया किस्सा

‘कर्ज’ की रिलीज के बाद ऋषि कपूर पहुंच गए थे अस्पताल, सुभाष घई ने बताया किस्सा


ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैन्स के लिए कई आइकॉनिक फिल्में छोड़ गए हैं। उनकी ऐसी ही एक फिल्म है ‘कर्ज’। फिल्म को समय के साथ कल्ट का दर्जा मिला लेकिन शुरू में ऑडिएंस को यह पसंद नहीं आई थी। डायरेक्टर सुभाष घई ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा मुंबई मिरर से शेयर किया था।
ऋषि नहीं दे रहे थे कॉल का जवाब
डायरेक्टर सुभाष घई ने बताया था, ‘कर्ज’ को 20 परसेंट कलेक्शन के साथ ओपनिंग मिली थी। डिस्ट्रिब्यूटर्स ने उन्हें बताया था कि दर्शक फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं। सुभाष ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर से शुक्रवार और शनिवार को बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।
ऋषि कपूर ने ट्वीट में लिखा था-कपूरों पे टाइम भारी
फिल्म इंडस्ट्री के ‘चॉकलेटी बॉय’ ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने करीब 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ी। ऋषि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव थे। मार्च के महीने में उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें अपना डर जाहिर किया था।
जाहिर किया था डर
बुधवार (29 अप्रैल) को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 30 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया। करीब 1 महीने पहले उन्होंने एक ट्वीट में अपना डर जाहिर किया था।
सच साबित हुआ ऋषि का डर
मार्च के महीने में ऋषि कपूर ने एक ऐसा पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी। दुभार्ग्यवश उनका डर सच साबित हो गया।
इस वजह से किया था ट्वीट
ये बात उस वक्त की है जब कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई थीं। उसी वक्त पूर्व बैंकर राना कपूर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे थे।
लिखा था- हे मालिक रक्षा करना
ऋषि ने ट्वीट किया था, आज कल कुछ ‘कपूर’ लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे ‘कपूरों की’। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।
ऋषि ने यह ट्वीट 20 मार्च को किया था। इस ट्वीट के 40 दिन बाद वह इस दुनिया में नहीं रहे।
आखिरी वक्त तक हंसाया
बता दें कि ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया कि वह आखिरी वक्त तक डॉक्टर्स का मनोरंजन करते रहे। स्टेटमेंट में यह भी लिखा था कि वह चाहते थे कि उन्हें रोकर याद न किया जाए।
डिप्रेशन में आ गए थे ऋषि
उन्होंने ऋषि कपूर का रिऐक्शन बताया कि संडे को उन्हें पता चला कि ऋषि डिप्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं। उन्होंने हर सीन पर काफी मेहनत की थी और फिल्म पर काफी गर्व था। रिलीज के पहले अपने दोस्तों को काफी प्रिव्यू शोज भी दिखाए थे।
राज कपूर से ली मदद
इसके बाद ऋषि कपूर को समझाने के लिए उन्हें राज कपूर की मदद लेनी पड़ी। सुभाष घई बताते हैं कि कोई शो इतना अच्छा नहीं चला था फिर उन्हें राज कपूर की मदद लेकर ऋषि को समझाना पड़ा कि फिल्म भले ही कॉमर्शली नहीं चली पर अच्छी है।