
सिडनीः एक पिता ने बेटे की मौत के बाद उसकी गर्लफ्रैंड की इच्छा पूरी करने के लिए एेसा कदम उठाया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 50 वर्षीय रॉबर्ट के बेटे कार्टर ब्राउन की काइली सूडर्स (18) नामक लड़की से दोस्ती थी काइली लंबे समय से प्रॉम पार्टी में जानी की तैयार कर रही थीं। इस दिन वे अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्टर के साथ जाने वाली थी और काफी एक्साइटेड थीं।
पर किस्मत में कुछ और ही लिखा था। प्रॉम पार्टी से कुछ दिन पहले ही कार्टर की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। हादसे के बाद काइली सदमे में चले गई । कार्टर की मौत के बाद काइली पूरी तरह टूट चुकी थी। उसने तय कर लिया कि अब वो इस इवेंट में नहीं जाएंगी। इस बात का पता कार्टर के पिता रॉबर्ट ब्राउन को चला तो वे भावुक हो गए। उन्होंने तय कर लिया कि वे काइली की इच्छा जरूर पूरी करेंगे।
इसके बाद रॉबर्ट बेटे की गर्लफ्रेंड के पार्टनर बनकर स्कूल पहुंचे, जिससे दोनों की इच्छा पूरी हो जाए। इसके लिए रॉबर्ट ने बाकायदा स्कूल के प्रिंसीपल से इवेंट में आने की इजाजत भी मांगी। रॉबर्ट ने इस इवेंट में पहुंचकर बेटे की गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के साथ-साथ डांस भी किया और फनी फोटोज भी क्लिक कराए। सोशल मीडिया पर कार्टर की कहानी वायरल हो रही है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website