
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लेकिन उनके शपथ ग्रहण से पहले ही बीएनपी ने चीन और पाकिस्तान से बड़े बड़े वादे कर लिए हैं। बीएनपी ने कहा है कि वह चीन के साथ “व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने” के लिए तत्पर है। लेकिन बीएनपी का सबसे बड़ा वादा BRI को लेकर था। बीएनपी ने कहा है कि वो बीआरआई परियोजनाओं सहित बांग्लादेश के डेवलपमेंट को लेकर चल रहे प्रोजेक्ट्स के लिए चीन के साथ काम करने के लिए तैयार है।
बीएनपी ने ये वादे चीनी प्रवक्ता के एक ट्वीट पर किए हैं, जिसमें उन्होंने तारिक रहमान और उनकी पार्टी बीएनपी को बांग्लादेश चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी थी। चीन ने बधाई संदेश देते हुए कहा था कि चीन, एक पड़ोसी और दोस्त होने के नाते बांग्लादेश को घरेलू राजनीतिक के मजबूत होने का समर्थन करता है। उसके बाद बीएनपी की तरफ से उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन से कई वादे किए गये हैं।
चीन के BRI प्रोजेक्ट को लेकर बीएनपी का बड़ा वादा – बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “बांग्लादेश (चीन के साथ) ऐसे सहयोग का स्वागत करता है जो राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाता है, आर्थिक लचीलेपन को मजबूत करता है और हमारे दोनों लोगों को ठोस लाभ पहुंचाता है। हम व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि बेल्ट और रोड परियोजनाओं सहित चल रही और भविष्य की पहल बांग्लादेश की विकास प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के साथ संरेखित हैं
Home / News / बांग्लादेश में चुनाव जीतते ही BNP ने चीन, पाकिस्तान से किए बड़े वादे, जिनपिंग के ड्रीम प्रोजेक्ट BRI पर बड़ा ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website