Sunday , April 5 2026 6:18 AM
Home / Entertainment / Bollywood / 11 साल बाद हुआ अहान शेट्टी का ब्रेकअप! स्कूल में ही तानिया श्रॉफ के प्यार में पड़े थे सुनील शेट्टी के बेटे

11 साल बाद हुआ अहान शेट्टी का ब्रेकअप! स्कूल में ही तानिया श्रॉफ के प्यार में पड़े थे सुनील शेट्टी के बेटे


खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ अलग हो गए हैं। उनका ब्रेकअप हो चुका है। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ी करीब डेढ़ महीने पहले ही अलग हो गई थी। अहान और तानिया ग्यारह साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे बचपन के दोस्त थे, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अक्सर अहान के साथ तानिया को पार्टीज में भी देखा जाता था। लेकिन कई दिनों से दोनों साथ में भी नहीं दिखे हैं। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।
अलग हो चुके कपल के एक करीबी दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह ग्यारह साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अलगाव के पीछे का कारण वही दोनों ही बेहतर जानते हैं।’
अहान और तानिया का ब्रेकअप? – पिछले साल अहान और तानिया के शादी के बंधन में बंधने की खबरें जोरों पर थीं। उस समय, अहान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने कभी भी कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की है और इसके बारे में बोलता रहा हूं। यदि आप चाहते हैं कि जब आप स्क्रीन पर लोगों के लिए परफॉर्मेंस कर रहे हों तो आपके दर्शक आपसे प्यार करेंगे, आपको ईमानदार होना होगा अपनी असल जिंदगी के साथ भी उन्हें अपडेटेड रखना होगा। मेरी शादी की अफवाहों से मुझे कोई परेशानी नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कोई शादी नहीं हो रही है। फिलहाल मेरा ध्यान अपने करियर और अगली कुछ फिल्मों की ट्रेनिंग पर है।’