
आजकल AI (Artificial Intelligence) हर फील्ड में एंट्री मार चुका है और लोग इसका भरपूर इस्तेमाल भी कर रहे हैं। AI की मदद से अब न सिर्फ अतीत को भी देखा जा सकता है, बल्कि इससे अब फिल्में भी बनाई जाने लगी हैं। हालांकि, AI का दुरुपयोग भी खूब हो रहा है, पर कई बार इसकी मदद से बनी कई ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जो हैरान कर देती हैं। जैसे कि ‘टाइटैनिक’ का ये वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर ‘टाइटैनिक’ बॉलीवुड में बनती और इसे ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना के साथ बनाया जाता, तो फिल्म कैसी होती, यह AI की मदद से दिखाया गया है। वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
AI की मदद से इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर ‘टाइटैनिक’ में ऐश्वर्या राय, रोज़ का किरदार निभातीं और राजेश खन्ना, जैक का किरदार, तो फिर वो कैसे लगते। वीडियो में AI की मदद से ‘टाइटैनिक’ के कुछ आइकॉनिक सीन्स में ऐश्वर्या को केट विंसलेट वाले रोल में और राजेश खन्ना को लियोनार्डो डिकैप्रियो वाले रोल में दिखाया गया।
‘टाइटैनिक’ के यादगार सीन्स पर उनमें ऐश्वर्या और राजेश खन्ना – यह वीडियो सौविक और मिस्टर हेलरॉकर नाम के एक AI आर्टिस्ट और शॉर्ट फिल्ममेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो वाला सीन भी है, जब रोज़, जैक से मिलने के लिए हॉल में जाती है। उस सीन को भी शामिल किया गया है, जब दोनों डैक पर मिलते हैं। फर्क बस इतना है कि इसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो की जगह आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना को रखा है।
वीडियो वाकई बहुत प्यारा है और इस फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ये मैच तो सोचा ही नहीं था, बहुत ही प्यारा है।’ एक बोला, ‘रोज़ डॉसन के रोल में ऐश्वर्या कितनी प्यारी लग रही है।’ एक का कमेंट है, ‘वाओ, क्या हार्ट टचिंग कॉम्बिनेशन है। काश! ये सच हो पाता।’ एक ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘भाई गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है, कमाल कर दिया।’
वहीं, हाल ही आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की AI से बनाई तस्वीरें भी हाल ही वायरल हो गई थीं। उसमें AI की मदद से रणवीर सिंह की जगह अमिताभ बच्चन को हमजा, विनोद खन्ना को रहमान डकैत तो वहीं दिवंगत श्रीदेवी को जमाल जमाली की बेटी के रूप में दिखाया गया। वह खूबसूरत कारनामा भी इसी एआई आर्टिस्ट हेलरॉकर ने किया था।
Home / Entertainment / AI का जादू! ‘टाइटैनिक’ में ऐश्वर्या-राजेश खन्ना बने जैक एंड रोज़, VIDEO देख फैंस बोले-कमाल कर दिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website