
प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्म दे चुके लव रंजन अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं। खबरें हैं कि अजय देवगन और रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पिता-पुत्र का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
चर्चा है कि इस फिल्म में दोनों पिता-पुत्र की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके पहले दोनों कलाकार‘राजनीति’में साथ दिखाई दिए थे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पिता-पुत्र को लेकर कॉमेडी रची गई है और यह एक अनोखी फिल्म होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन और रणबीर कपूर एक साथ आएंगे नज़र, निभाएंगे पिता-पुत्र का किरदार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website