Thursday , March 12 2026 4:35 AM
Home / Entertainment / Bollywood / इस फिल्म में काजोल के साथ नज़र आएंगे अजय देवगन, निभाएंगे योद्धा का किरदार

इस फिल्म में काजोल के साथ नज़र आएंगे अजय देवगन, निभाएंगे योद्धा का किरदार


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी एक बार फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। अजय देवगन पीरियड फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह मराठा योद्धा के रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में काजोल भी काम करेंगी। रियल लाइफ कपल अजय देवगन-काजोल इस फिल्म में पति-पत्नी का रोल निभाएंगे।

अजय फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अजय- काजोल की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इनमें राजू चाचा, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम जैसी कई फिल्में शामिल हैं।