
एक्टर अजय देवगन का एक नया लुक देखने को मिल रहा है। जिसमें एक्टर को पहचान पाना मुश्किल है। अजय अपने जिम ट्रेनर और बॉडीगार्ड गौतम के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें एक्टर बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
गौतम ने अपने इंस्टाग्नाम अकाउंट में बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जिसमें अजय ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने चश्मा लगाया हुआ है और उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी सफेद है। गौतम ने पोस्ट्स शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉस के साथ मैंने अपना जन्मदिन मनाया। आज मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं बॉस। मेरे जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया बॉस।’ फैंस को अजय का नया लुक खूब पसंद आ रहा है।
बता दें अजय का नया लुक उनकी फिल्म ‘थैंक गॉड’ के लिए है। अजय के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगे। इंद्र कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अजय ‘मैदान’, ‘मेडे’, ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / सफेद दाढ़ी में सामने आया अजय देवगन का नया लुक, लेटेस्ट तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website