
मुंबईः अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ का पहला पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म खुले में शौच की समस्या के बारे में है जो कि इस फिल्म के पोस्टर से साफ तौर से देखा जा रहा है । अक्षय कुमार ने गुरुवार देर रात फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के पहले पोस्टर की तस्वीर को सोशल अकांउट पर शेयर किया।
बता दें अक्षय ने इस फिल्म के पोस्टर को हिंदी और अंग्रेजी में पोस्ट किया है। पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी मगर अब यह 11 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि तैयार हो जाइये स्वच्छ आजादी के लिए ‘टॉयलेट :एक प्रेम कथा’, एक अनोखी प्रेम कहानी आ रही है – 11 अगस्त, 2017
उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में खुले में शौच करना एक बहुत बड़ी चुनौती है जिससे भागने की बजाए हमें खुलकर बात करनी चाहिए।’अक्षय कुमार की यह फिल्म स्वच्छ भारत पर आधारित है । फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम’ कथा के निर्देशक नारायण सिंह है। साथ ही साथ इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website