Thursday , March 12 2026 4:30 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मकर संक्रांति पर बेटी संग पतंग उड़ाते दिखे अक्षय

मकर संक्रांति पर बेटी संग पतंग उड़ाते दिखे अक्षय


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों की शूटिंग से समय बचाकर अक्सर परिवार को समय देते हैं। बेटी नितारा के साथ कंपनी को वह काफी एंजॉय करते हैं। हाल ही में अक्षय ने अपनी 6 साल की बेटी नितारा के साथ मकर संक्रांति के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बाप-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में अक्षय बेटी के साथ पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और वहीं नितारा काफी एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। नितारा पतंग उड़ाने में पापा अक्षय की मदद कर रही हैं। वहीं, वीडियो शेयर करते अक्षय ने लिखा डैडी की छोटी हैल्पर से मिलो.. #HappyMakarSankranti सभी को।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय ने नितारा के साथ वीडियो पोस्ट किया हो, वह अक्सर बेटी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।