
हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ भारतीय सेना और उसके जवानों का अपमान करने को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद ट्विटर पर #ALTBalaji_Insults_Army ट्रेंड हो रहा है और लोग एकता के खिलाफ कानूनी ऐक्शन की मांग कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 13’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने एकता और उनकी मां पर ALT Balaji के शो ‘XXX2’ के जरिए इंडियन आर्मी और उसके जवानों का अपमान करने का आरोप लगाया
हिंदुस्तानी भाऊ ने इस शो से एक सीन का जिक्र भी किया, जिसमें एक आर्मी अफसर की पत्नी पति के बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाने के बाद घर पर बॉयफ्रेंड को बुलाती है। वह उसे पति की यूनिफॉर्म पहनाती है और फिर इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ती है। इस सीन का हवाला देते हुए हिंदुस्तानी भाऊ एकता कपूर और उनकी मां पर जमकर बरसे और उन्हें देशद्रोही बताते हुए संभल जाने के लिए कहा।
भाऊ के इस खुलासे के बाद ट्विटर पर #ALTBalaji_Insults_Army आज सुबह (2 जून) से ही ट्रेंड कर रहा है। लोग एकता कपूर के ‘XXX2’ उन सीन्स को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं, जिनमें भारतीय जवानों को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही वे एकता को बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ALTBalaji_Insults_Army, एकता कपूर के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website