Comet Swan: आज रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना (Amazing astronomical event) देखने को मिलेगी। धूमकेतु स्वान (comet swan) हरी रोशनी के साथ धरती के वायुमंडल से गुजरेगा। यह धूमकेतु 11597 साल में एक बार नजर आता है। इसकी खोज ऑस्ट्रेलिया के एक वैज्ञानिक ने की है।
कई बार अंतरिक्ष में बेहद हैरतअंगेज और अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। ठीक ऐसा ही नजारा शनिवार रात को भी देखने को मिलेगा। धूमकेतु स्वान अपने एक करोड़ 10 लाख मील लंबी चमकती पूंछ के साथ धरती के पास से गुजरेगा। इस नजारे को लोग बिना टेलीस्कोप के भी देख सकते हैं।
कहां के लोग देख सकते हैं
आसमान में आतिशबाजी जैसे इस शानदार नजारे को धरती के दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले लोग अच्छे से देख पाएंगे। हालांकि उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग भी इस नजारे को सुबह के समय पूर्व दिशा में क्षितिज के समीप देख सकते हैं। भारत उत्तरी गोलार्ध में है ऐसे में यहां के लोग सुबह के समय पूर्व दिशा में देश पाएंगे। यह हरे रंग की रोशनी के साथ चमकता हुआ नजर आएगा।
11597 साल में एक बार होता इसका दीदार
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह धूमकेतु अभी धरती से 53 मिलियन मील दूर है। हालांकि यह जितना करीब आएगा धरती से इसका उतना ही सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। बर्फ और धूल के कणों से मिलकर बने इस धूमकेतु का दीदार 11597 साल में एक बार होता है। इस धूमकेतु की 11 मिलियन मील लंबी पूंछ नीली रोशनी छोड़ती दिखती है।
सूर्य के नजदीक पहुंच रहा है धूमकेतु
वर्तमान में यह धूमकेतु दक्षिण से उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सूर्य की ओर बढ़ते समय इसकी रोशनी में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि यह धूमकेतु अब डेंजर जोन में पहुंच रहा है। जैसे-जैसे यह सूर्य के समीप पहुंचेगा वैसे-वैसे इसके अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जाएगा। 27 मई को यह धूमकेतु सूर्य के सबसे नजदीक होगा। उस समय सौर ताप भी अपने चरम पर होगा। अगर यह धूमकेतु सूर्य से बचकर निकल जाता है तो इसका प्रकाश और तेज होगा।
धूमकेतु के बारे में ऐसे चला पता
इस धूमकेतू को अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के खगोलशास्त्री माइकल मैटियाजो ने खोजा था। नासा के सोलर हेलियोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी के आंकड़े देखने के दौरान उन्हें सोहो सोलर विंड एनिसोट्रॉपिस इंस्ट्र्यूमेंट में इसकी छवि दिखाई दी। इसके बाद माइकल ने इसका नाम स्वान रख दिया। बता दें कि स्वान नामक मशीन का उपयोग अंतरिक्ष में हाइड्रोजन का पता लगाने के लिए किया जाता है।