Friday , December 26 2025 10:16 AM
Home / News / ग्रीनलैंड में अमेरिका की बड़ी साजिश का खुलासा, सरकार के खिलाफ विद्रोह फैला रहे थे तीन एजेंट, ट्रंप के दूत को डेनमार्क ने बुलाया

ग्रीनलैंड में अमेरिका की बड़ी साजिश का खुलासा, सरकार के खिलाफ विद्रोह फैला रहे थे तीन एजेंट, ट्रंप के दूत को डेनमार्क ने बुलाया


ग्रीनलैंड, डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, जहां करीब 57,000 लोग रहते हैं। यहां खनिज संसाधनों की भरमार है और डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर ग्रीनलैंड को खरीदने की भी इच्छा जताई है। इसके अलावा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने बल प्रयोग करने की भी बात कही है।
डेनमार्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सरकार गिराने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। डेनमार्क के जासूसों ने डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की योजना के बीच, ग्रीनलैंड में सरकार विरोधी आक्रोश को भड़काने के लिए अमेरिका की तरफ से रची गई एक गुप्त साजिश का खुलासा किया है। जिसके बाद डेनमार्क ने राजधानी कोपेनहेगन में अमेरिका के टॉप डिप्लोमेट को तबल किया है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अमेरिका, ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए एक गुप्त अभियान चला रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से की तीन अमेरिकी स्थानीय राजनीति में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के एक नागरिक ने ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में स्थानीय राजनीति को प्रभावित करने की कोशिस की है। ग्रीनलैंड की राजधानी में ऐसे में तीन अमेरिकी नागरिकों की लिस्ट बनाई गई है, जो अमेरिका के लिए साजिश कर रहे थे। वो सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भड़काने के लिए अलगाववादियों की भर्ती करने की दिशा में काम कर रहे थे। जबकि दो अन्य अमेरिकी नागरिकों ने स्थानीय राजनेताओं, व्यवसायियों और समुदाय के लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश की।