Friday , April 10 2026 8:00 PM
Home / News / ईरान युद्ध के बीच US को अचानक आई QAUD की याद, अगले महीने विदेश मंत्री रूबियो आएंगे भारत, ट्रंप का भी होगा दौरा?

ईरान युद्ध के बीच US को अचानक आई QAUD की याद, अगले महीने विदेश मंत्री रूबियो आएंगे भारत, ट्रंप का भी होगा दौरा?


ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को अचानक QAUD की याद आ गई है। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो के अगले महीने भारत आने की घोषणा कर दी गई है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो के साथ एक “सार्थक” बैठक की है। जिसके बाद रूबियो के अगले महीने भारत आने की बात कही गई है।
आपको बता दें कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वाइट हाउस में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो के साथ उनकी बैठक हुई है। अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर भी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान अमेरिकी राजदूत की तरफ से कहा गया है ‘बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई, खासकर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, डिफेंस और क्वाड के क्षेत्रों में।’
क्या भारत में QUAD की बैठक इस साल होगी? – क्वाड का जिक्र होना थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप को क्वाड के दौरे के लिए नई दिल्ली आना था लेकिन टैरिफ विवाद के बाद उन्होंने दौरा कैंसिल कर दिया। क्वाड देशों के प्रमुखों की आखिरी बैठक 2024 के नवंबर-दिसंबर महीने में हुई थी जब जो बाइडेन राष्ट्रपति थे। क्वाड की अगली बैठक 2025 में भारत की मेजबानी में होनी थी लेकिन अमेरिका से विवाद की वजह से बैठक टलती गई। इस दौरान क्वाड की भविष्य पर भी सवाल उठने लगे लेकिन अब अचानकर अमेरिका को ईरान युद्ध के बीच क्वाड की याद आ गई है।
वाइट हाउस में बैठक के बाद गोर ने कहा “सेक्रेटरी रूबियो अगले महीने भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” इससे पहले भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिका की पॉलिटिकल अफेयर्स की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर से मुलाकात की। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा “उन्होंने पिछले साल दिसंबर में हुई विदेश मंत्रालय की बातचीत के बाद से भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय एजेंडे का जायजा लिया। साथ ही पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।”