
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रैस जया बच्चन आज 70 साल की हो गई हैं। हाल ही में इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभिषेक-श्वेता के साथ जया की बहुत खास तस्वीर शेयर करते हुए 70 बरस पूरे होने की बधाई दी। वहीं अभिषेक ने अपनी मां जया के जन्मदिन के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर उनकी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की। जूनयिर बच्चन ने लिखा, आप मेरे लिए पूरी दुनिया हैं। जन्मदिन की बधाई।
बता दें कि जया बच्चन बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। अपनी यूनीक एक्टिंग स्टाइल से उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। जया का जन्म 9 अप्रैल, 1948 को जबलपुर में हुआ था। इन दिनों जया बच्चन एक्टिंग से दूर रियल लाइफ में पॉलिटिशियन की भूमिका में आती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website