
कोरोनावायरस ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक्टर अमिताभ बच्चन भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने की अपील की, जो उनके संपर्क में आए हैं।
अमिताभ बच्चन को कहां से और कैसे हुआ कोरोना? : अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि सेट पर शूट के दौरान वह काफी एहतियात बरत रहे थे। हालांकि अमिताभ ने यह नहीं बताया कि उनमें लक्षण नजर आ रहे हैं या नहीं। उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि वह अस्पताल में हैं या घर पर। इसके अलावा अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया कि आखिर अमिताभ बच्चन को कहां से और कैसे कोरोना संक्रमण हुआ। ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर अमिताभ क्रू मेंबर्स के अलावा कई कंटेस्टेंट्स के संपर्क में आते हैं। लेकिन इस दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है और कोविड प्रोटोकॉल भी फॉलो किया जाता है। ‘केबीसी 14’ अलावा अमिताभ कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। इनमें फिल्म ‘ऊंचाई’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ भी शामिल हैं, जो जल्द रिलीज होंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website