
अमिताभ बच्चन पिछले करीब डेढ़ महीने से शूटिंग से दूर हैं। वह ‘प्रोजेक्ट K’ की शूटिंग पर लगी चोट के बाद से रेस्ट पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं और रोजाना अपडेट शेयर करते रहते हैं। सोमवार, 10 अप्रैल को अमिताभ बच्चन ने शराब और स्मोकिंग से जुड़ा अपना एक किस्सा शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह एक बार कॉलेज के दिनों में कुछ दोस्त शराब पीने के लिए साइंस की लैब में जमा हुए थी। लेकिन इस घटना के बाद जो हुआ, उसके कारण अमिताभ बच्चन ने दारू और सिगरेट से हमेशा के लिए तौबा कर ली। अमिताभ को उस घटना से जिंदगी का एक बड़ा सबक सीखने को मिला था।
हालांकि Amitabh Bachchan ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि शराब और सिगरेट छोड़ना या पीना यह हर किसी की अपनी पर्सनल चॉइस है। उन्होंने शराब और सिगरेट इसलिए छोड़ी क्योंकि यह उनकी निजी चॉइस थी। अमिताभ बच्चन ने कई साल से न तो शराब को हाथ लगाया है और ना ही सिगरेट को। एक्टर ने आपबीती सुनाने के साथ ही यह भी बताया कि कोई कैसे एक ही बार में शराब और सिगरेट दोनों छोड़ सकता है।
साइंस लैब की घटना, जब शराब पी रहे थे दोस्त – अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘प्रैक्टिकल की बात होती है तो स्कूल के दिनों की याद आ जाती है। जहां हमेशा शब्द या अभिव्यक्ति का संदर्भ साइंस लैब में प्रैक्टिकल्स से होता था। एलिमेंट्स को मिक्स करना, फिजिक्स लैब में गैजेटरी के साथ खेलना। कॉलेज का वही रुटीन रोजाना….और फिर एक दिन जब ग्रैजुएशन की डिग्री के लिए आखिरी पेपर खत्म हो गया तो कुछ दोस्त साइंस की लैब में शराब पीकर जश्न मना रहे थे। वो एकदम प्योर शराब पी रहे थे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए। और वो बुरी तरह बीमार पड़ गए। इस घटना ने बहुत ही जल्दी मुझे सबक सिखा दिया था कि शराब पीने के क्या दुष्परिणाम या इससे भी घातक परिणाम हो सकते हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / Amitabh Bachchan ने बताया एक साथ कैसे छोड़ी थी दारू और सिगरेट, सुनाई कॉलेज की वो घटना, जिससे मिला सबक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website