
भारत की संस्कृति और परिधान (कपड़े) पूरी दुनिया में फेमस है। हमारे देश के कपड़ों की क्वालिटी और उसकी नक्काशी विदेशियों को खासा आकर्षित करती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा हैं, जिसमें इटली की महिला ने अपनी दादी का 20 साल पुराना साड़ी पहनने का सपना पूरा कर दिया है।
भारत घूमने आने वाले ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को यहां का कल्चर, कपड़े, रहन-सहन और राजा-महाराजाओं की पुरानी हवेलियां काफी अद्भुत लगती है। ऐसी ही एक कहानी है, इटली की महिला और उसकी दादी की है, जो छुट्टियों के दौरान आज से 20 साल पहले भारत घूमने आई हुई थी।
मुंबई भ्रमण करते समय दादी को हर कोई काफी कमाल का लग रहा था। वह भारतीय के लोगों के पहनावे को काफी ज्यादा पसंद करती थी। लेकिन, भारतीय साड़ी पहनने में उन्हें 20 साल का समय लग गया। इटली की इंस्टाग्राम यूजर ने दादी को साड़ी पहनाने का वीडियो शेयर कर भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है।
भारत में बिताए खूबसूरत पल – सोशल मीडिया पर ये क्लिप शेयर करते हुए महिला ने बताया कि दादी को सैंडीकोन टीवी शो पसंद था, और वह भारतीय परिधानों को भी पसंद करती थी। भारत में बिताए एक महीने के दौरान वह अपनी साड़ी की प्लीट्स मांगने में शर्म महसूस करती थी.. इसलिए भारत में उन्होंने ये साड़ी नहीं सिलाई। आगे @ollyesse बताती है कि कैसे उन्होंने अपनी साड़ी निकाल और उसे सिला। अपनी दादी को साड़ी पहनाने के बाद पोतीअपनी खुशी जाहिर करते है।
इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर @ollyesse ने लिखा कि- दादी साड़ी कमाल की लग रही थी! और मैंने भी यह साड़ी बनाने में काफी आनंद लिया, मेरी नॉना पूरी दुनिया डिजर्व करती है। लव यू नॉनिस्सिमा
दिल जीत लिया ये वीडियो – जाहिर तौर पर दादी-पोती का ये प्यारा वीडियो अब सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है। एक यूजर ने लिखा- दादी बहुत प्यारी लग रही है और यह एक क्यूट वीडियो है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह बहुत खूबसूरत लग रही है। इंस्टाग्राम पर इस Reel को अब तक 1 लाख 59 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके है। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
Home / Off- Beat / इटली की महिला ने पूरा किया अपनी दादी का 20 साल पुराना सपना, खुद सिलकर पहनाई भारतीय साड़ी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website