
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो गए हैं। गोल्फ खेलते हुए उनका यह वीडियो उनके साथी स्टुअर्ट ब्राॅड ने शेयर किया है।
स्टुअर्ट ने विडियो शेयर करते हुए लिखा कि जेम्स एंडरसन पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि, मंगलवार से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले यह चोट एंडरसन के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। एंडरसन लकी थे कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मुंह पर लगी गेंद
वीडियो में देखा जा सकता है कि एंडरसन हाथ में गोल्फ स्टिक लिए खड़े हैं और बॉल पर निशाना मारते हैं। सामने कुछ पेड़ हैं। जैसे ही वो बॉल को मारते हैं तो बाॅल पेड़ सेटकराकर वापस आते हुए उनके चेहरे पर लग जाती है। शॉट इतना तेज था कि एंडरसन को संभलने का मौका नहीं मिला और बॉल सीधे उनके मुंह पर लगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website