Tuesday , March 3 2026 11:21 PM
Home / Sports / आंद्रे रसेल की धमाकेदार वापसी, पहले तीन विकेट झटके फिर छक्का-चौका उड़ाकर वेस्टइंडीज को जिताया

आंद्रे रसेल की धमाकेदार वापसी, पहले तीन विकेट झटके फिर छक्का-चौका उड़ाकर वेस्टइंडीज को जिताया


दो साल बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में वापसी करते हुए आंद्रे रसेल ने बता दिया कि उनके भीतर अब भी काफी क्रिकेट बची है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में इस कैरेबियाई प्लेयर ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया। पहले गेंदबाजी में सिर्फ 19 रन देते हुए तीन विकेट झटके और फिर अपने चिर परिचित अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंद में 29 रन कूटते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।