
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और गोविंदा अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें हैं कि वह अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना मस्ताना में अनिल, गोविंदा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अनिल और गोविंदा ने इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। अनिल ने नच बलिए सीजन 9 में गोविंदा के साथ मुलाकात की थी। अनिल ने इस मौके पर कहा था,‘‘क्योंकि गोविंदा और मैं काफी समय बाद मिले हैं तो हम इस मौके पर एक खास अनाउंसमेंट करना चाहते हैं। हम अपनी फिल्म दीवाना मस्ताना 2 की घोषणा कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि डेविड धवन निर्देशित दीवाना मस्ताना में रवीना टंडन ने कैमियो किया था और वह दीवाना मस्ताना 2 का भी हिस्सा होने जा रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website